राम की गलतियां छिपाई गईं, रावण की बुराइयां दिखाई गईं!
जब भी राम और रावण की बात होती है, तो हमारे दिमाग में एक ही बात आती है कि राम अच्छाई के प्रतीक हैं और रावण बुराई का प्रतीक है। सदियों से यही धारणा चली आ रही है। हमारे पूर्वजों ने हमें यही बताया और बचपन से हम यही सीखते आ रहे हैं। हम हमेशा से मानते आए हैं कि राम अच्छे हैं और रावण बुरा है। लेकिन हमने कभी इसके पीछे की जांच-पड़ताल करने की कोशिश नहीं की। हमने राम की अच्छाइयों के किस्से सुने हैं और रावण की बुराइयों के किस्से सुने हैं, लेकिन राम की गलतियों के किस्से नहीं सुने। देखिए, मेरा विचार किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। मैं सिर्फ सच्चाई की तलाश में रहने वाला व्यक्ति हूं और आपके सामने कुछ कड़वी सच्चाइयां रखना चाहता हूं। रावण की सबसे बड़ी गलती क्या थी? रावण की सबसे बड़ी और मशहूर गलती सीता हरण थी। रामायण में सीता हरण के बारे में विस्तार से बताया गया है कि कैसे उनका हरण हुआ और कैसे रावण उन्हें अपने साथ लेकर गया। लेकिन अगर मैं आपसे पूछूं कि रावण की किसी दूसरी गलती के बारे में बताइए, तो शायद आपको याद नहीं होगा। रावण के बारे में कहा जाता है कि उसने देवताओं को परास्त किया और ऋषि-मुनियों को प...